एक बार फिर पांवटा साहिब नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा

 


नाहन, 06 जुलाई (हि.स.)। जिला सिरमौर की नगर परिषद पांवटा साहिब पर एक बार फिर भाजपा ने कब्जा किया है। यहां एसडीएम पांवटा साहिब की अगुवाई में नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निर्मल कौर को अध्यक्ष जबकि इंद्रजीत सिंह मिक्का को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है

वहीं आठ भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ विधायक सुखराम चौधरी ने भी चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। दूसरी और नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आयोजित हुई दूसरी बैठक में भी कांग्रेस के सभी पार्षद नदारद रहे।

एसडीएम पोंटा द्विज गोयल ने बताया कि आज पोंटा नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु आयोजन किया गया था। नगर के 13 वार्डों से 8 सदस्य इसमें मौजूद रहे और निर्धारित समय अवधि के बाद निर्मल कौर को अध्यक्ष और इंद्रजीत को उप्पाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

इस अवसर पर विधायक पोंटा एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजय हुए हैं और नगर में फिर से भाजपा समर्थित नगर परिषद बनी है जोकि पोंटा नगर के विकास के लिए कार्य करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर