नाहन नगर परिषद चुनावों में विधायक अजय सोलंकी भी उतरे चुनाव प्रचार में

 


नाहन, 10 मई (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 17 मई को नगर परिषद के लिए मतदान होना है इसके लिए इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर चला हुआ है। जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के लिए भाजपा चुनावी मैदान में उतरी हुई है। वहीं आज विधायक नाहन अजय सोलंकी भी अपने प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर प्रचार में उतरे हैं। विधायक अजय सोलंकी ने शहर के वार्डों में जाकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के लिए मत देने की अपील की।

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि नाहन मे पिछले कार्यकाल में भाजपा समर्थित नगर परिषद रही और शहर में स्वच्छता व विकास को ग्रहण लग गया है। नगर की हालत खस्ता हो गई है। उन्होंने कहा कि शहर को फिर से नगीना बनाने में लोग सहयोग करें और कांग्रेस समर्थित नगर परिषद बनाएं ताकि नाहन फिर से सिरमौर बन सके।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद व पंचायत में दलगत राजनीती का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और योग्य उम्मीदवार को मत देना चाहिए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और लोगो की समस्याओं का समाधान हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर