16 से पहले अपनी ईकेवाईसी करवा लें छूटे हुए एलपीजी कनेक्शनधारक

 

हमीरपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। शहीद सुरजीत सिंह गैस सर्विस हमीरपुर के प्रबंधक संजीव डढवाल ने अभी तक ईकेवाईसी न करवाने वाले एजेंसी के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 16 अगस्त से पहले अपनी ई-केवाईसी अवश्य करवा लें। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त तक ईकेवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद हो सकती है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड करके स्वयं भी घर बैठे अपनी ईकेवाईसी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक एवं पात्र उपभोकाओं तक एलपीजी सुविधा एवं सब्सिडी का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। ईकेवाईसी के दौरान उपभोक्ता के आधार की पहचान, एलपीजी उपभोक्ता विवरण, मोबाइल नंबर तथा फेस ऑथेंटिकेशन (बायोमेट्रिक) का सत्यापन किया जाता है।

कनेक्शनधारक अपनी कॉपी, आधार कार्ड और आधार से लिंक्ड मोबाइल फोन साथ लेकर गैस एजेंसी में आकर ईकेवाईसी करवा सकते हैं। वे स्वयं भी घर बैठे ही ऐप के माध्यम से ईकेवाईसी करवा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा