पांवटा साहिब में यमुना नदी में अज्ञात व्यक्ति ने पुल से लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

 

नाहन, 28 सितंबर (हि.स.)। पांवटा साहिब में सोमवार सुबह को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने यमुना नदी में पुल से छलांग लगा दी। पूरी घटना गोविंद घाट पर लगे सिीसीटीवी केमरे में कैद हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों की टीम यमुना नदी में संभावित स्थानों पर सर्च कर रही है।

फिलहाल छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सूीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और व्यक्ति की पहचान तथा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जारी...

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला