पांवटा साहिब में 119 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार
नाहन, 08 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 119.46 ग्राम गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस टीम गश्त के दौरान जब बातापुल चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बेदी निवासी गांव बगाला बस्ती भाटावाली, डाकघर व तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर अपने रिहायशी घर पर गांजा बेचने का धंधा करता है।
जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से कुल 119.46 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर