भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा 19 जुलाई को नाहन में
नाहन, 15 जुलाई (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रसिद्ध विष्णु पीठ मंदिर भगवान जगन्नाथ जी में हर वर्ष रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति इस बार 18वी रथ यात्रा का आयोजन कर रहा है। इस रथ यात्रा में सिरमोर सहित पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान जगन्नाथ रथ को खींच कर भक्ति भाव से भाग लेते हैं। इस वर्ष भी यह आयोजन 19जुलाई को होने जा रहा है और यात्रा संबंधित जानकारी देने के लिए आज नाहन में भगवान जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा समिति ने एक प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया और विस्तृत जानकारी दी।
समिति के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने बताया कि 19 जुलाई को होने वाली भगवान जगन्नाथ यात्रा कार्यक्रम आरंभ हो चुके हैं और मंदिर में तैयारिया चली हुई है। भगवान जगन्नाथ जी 19 सुबह हवन यज्ञ के बाद भाई बलभद्र, बहन और बहन सुभद्रा के साथ पालकियों में मंदिर से रवाना होंगे और मंदिर काली स्थान होते हुए चौगान पहुंचेंगे जहां से 56 भोग, पूजा अर्चना के बाद भव्य रथ पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। यह यात्रा शाम को मंदिर में पहुंचेंगी।
महासचिव भुवन जोशी ने बताया कि इस वार्षिक रथ यात्रा में आयोजन आरंभ हो चुके हैं और सभी तैयारियां की जा चुकी हैं
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर