कसारला में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया
मंडी, 06 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी ने उठाऊ सिंचाई योजना कसारला में लाभार्थी किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया, जिसमें लगभग 60 किसानों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी के खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनकी पात्रता शर्तों और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ाने और आजीविका के अवसर बेहतर करने के लिए इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर, विभिन्न उप-परियोजनाओं के 19 प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इन प्रशिक्षणार्थियों ने परियोजना के सेवा क्षेत्र घटक सर्विस सेक्टर के अंतर्गत 2025-26 के दौरान साढ़े चार महीनों का सिलाई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया था। इस पहल का उद्देश्य लाभार्थियों के बीच स्वरोजगार, कौशल विकास और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है। शिविर में पशु चिकित्सक डॉ नेहा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नेरचौक के जिला प्रबंधक एवम शाखा प्रबंधक, कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार बल्ह, किसान उत्पादक संगठन के प्रधान टकेंद्र, एंजेल ऑय इंस्टिट्यूट के प्रबंधन निर्देशक, ग्राम पंचायत प्रधान,उप-प्रधान, कृषक विकास संघ के प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को कृषि, पशुपालन एवं बैंकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा