सैनिक कल्याण विभाग ने मनाया झण्डा दिवस

 

धर्मशाला, 06 दिसंबर (हि.स.)। जिला कांगड़ा में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य पर उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण विभाग, कांगड़ा व मण्डी कर्नल गोपाल सिंह गुलरिया ने 9 कोर के कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ ब्रिगेडियर संधू और वरिष्ट सैनिक अधिकारियों को लैपल्स पिन व झण्डा लगाकर इसका शुभारम्भ किया।

तत्पश्चात उप निदेशक ने जिलाधीश हेमराज बैरवा, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी शिल्पी बेक्टा को कार्यालय में जाकर लैपल्स पिन व झण्डा लगाया। हर वर्ष की भान्ति समाज सेविका संतोष कटोच ने झण्डा दिवस में 7 हजार रूपये का दान दिया। सैनिक कल्याण विभाग कांगड़ा ने इस अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों का धन्यावाद किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया