धर्मगुरु दलाई लामा से मिला अमेरिकी कांग्रेस का प्रतिनिधमंडल
धर्मशाला, 21 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सदस्य जेसन स्मिथ, प्रतिनिधि डेविड श्विकर्ट, एलिस स्टेफनिक, लॉरा फ्रीडमैन और कांग्रेस सदस्य एंडी ओगल्स शामिल थे। बैठक के दौरान निर्वासित तिब्बती सरकार के सिक्योंग पेंपा सेरिंग भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने धर्मगुरु से तिब्बत सहित अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। धर्मगुरु ने भी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से विभिन्न विषयों पर खुलकर बात की और तिब्बत के मुद्दे को लेकर उनके सहयोग के लिए उनका आभार जताया। धर्मगुरु ने पवित्र खतका पहनाकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया