विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधरोपण
Aug 31, 2026, 18:46 IST
धर्मशाला, 31 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित ट्री प्लांटेशन ड्राइव की कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने सोमवार को खनियारा व धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये।
जिला प्राधिकरण के सचिव आर. मिहुल ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वृक्ष वर्तमान और भविष्य के बायोमकैनिज़्म के लिए महत्वपूर्ण हैं और प्रकृति इस अनमोल देन की वृद्धि व देखभाल आमजन का दायित्व है। इस अवसर पर धर्मशाला की कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, प्राधिकरण के कर्मचारी, पैरा लीगल स्वयं सेवी तथा वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया