शाहपुर कॉलेज में बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए कोर्स शुरू होने पर विधायक पठानिया का जताया आभार

 


धर्मशाला, 31 जुलाई (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में बीबीए, बीसीए व पीजीडीसीए पाठ्यक्रम शुरू होने पर कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने स्थानीय विधायक केवल पठानिया का आभार जताया है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत, समस्त प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार जताते हुए इस कदम को शाहपुर के छात्रों के लिए नई शुरुआत बताया है।

प्राचार्य डॉ. विश्वजीत ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया महाविद्यालय आए थे। उस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि कॉलेज में शीघ्र ही बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए की कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी। अब उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है, जिससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया