27 जुलाई को होगी धर्मशाला आरटीए की बैठक

 

धर्मशाला, 30 जून (हि.स.)। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) धर्मशाला द्वारा 27 जुलाई को मंडलायुक्त, कांगड़ा मंडल, धर्मशाला के कार्यालय में टांस्पोर्टरों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श के लिए एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत आटीए धर्मशाला के अधिकृत क्षेत्र के 55 अधिसूचित स्टेज कैरिज (18 सीटर) परमिटों के लिए गतवर्ष 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदन, स्टेज कैरिज परमिटों के स्थानांतरण, स्टैज कैरिज परमिटों के नवीनीकरण, बसों की बैठने की क्षमता में वृद्धि या कमी, केवल ऑटो रिक्शा परमिटों के स्थानांनतरण तथा आरटीए से संबंधित अन्य मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी आरटीए सचिव विकास जमवाल ने दी।

उन्होंने आम जनता, समस्त ट्रांस्पोर्टरों, वाहन मालिकों तथा अन्य परिवहन मामलों से सम्बन्धित आवेदकों से आह्वान किया है कि वे अपने आवेदन, समस्त जरूरी दस्तावेजों सहित परिवहन विभाग के संशोधित आवेदन प्रपत्रों को 15 जुलाई तक आरटीए धर्मशाला के कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, ताकि प्राप्त आवदनों व प्रकरणों पर विचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदन इस बैठक में विचारार्थ के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसके अलावा देहरा में आरटीए का नया कार्यालय स्थापित होने के कारण, देहरा अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले उपमण्डलों से सम्बन्धित आवेदन अथवा प्रकरण के विषय में विचार-विमर्श आरटीए देहरा की बैठक में ही किया जाएगा। उन्होंने आवेदनकर्ताओं से अपील की है कि वह निर्धारित तिथि व समय पर व्यक्तिगत रूप से बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया