कोतवाली बाजार गांधी पार्क से काला पुल तक सड़क तीन दिन रहेगी बंद

 


धर्मशाला, 25 जून (हि.स.)। सड़क निर्माण कार्य के चलते से कोतवाली बाजार (गांधी पार्क) से काला पुल होते हुए बाईपास जंक्शन तक सड़क आगामी तीन बंद रहेगी जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा ने सड़क को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि लोक निर्माण विभाग उपमंडल-1, धर्मशाला द्वारा उक्त सड़क पर निर्माण कार्य किए जाने के कारण 25 जून से 27 जून तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस अवधि के दौरान वाहनों का संचालन खड़ा डंडा मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-503 (धर्मशाला बाईपास) पर किया जा सकता है।

उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसी को निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, संकेतक एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया