पालमपुर पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

 

धर्मशाला, 05 अगस्त (हि.स.)। पुलिस थाना पालमपुर ने उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक और अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी सुरिंदर कुमार निवासी गांव घुघर टांडा, वार्ड नम्बर 5, डाकघर एवं तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा को बुधवार को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी को न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, बैजनाथ द्वारा एक मामले में 10 मार्च 2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, बैजनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया