नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं प्रशिक्षण समारोह इंदौरा में, राज्यसभा सांसद होंगे मुख्य अतिथि
धर्मशाला, 02 अक्टूबर (हि.स.)। कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान एवं प्रशिक्षण के लिए कल रविवार को एम.जे. रिजॉर्ट, तोकी में सम्मान समारोह एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे आरंभ होगा। समारोह में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के सुचारू संचालन, विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े विषयों के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों एवं पंचायत स्तर पर विकास की प्राथमिकताओं से अवगत कराना है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया