कांगड़ा जिला के 12 परीक्षा केंद्रों पर 4224 उम्मीदवारों ने दी नीट परीक्षा

 


धर्मशाला, 03 मई (हि.स.)। नेशनल एलजीबीटी एंट्रेंस टेस्ट नीट की परीक्षा रविवार को कांगड़ा जिला के 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें चार हजार 328 छात्रों को नेशनल टेस्टिंग एजैंसी एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। जिसमें रविवार को चार हज़ार 224 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, परीक्षा में 104 छात्र नहीं पहुंच पाए। परीक्षार्थियों के लिए 11 बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश का रखा गया था, जबकि परीक्षा से पहले एक बजकर 40 मिनट पर परीक्षा हॉल का गेट बंद कर दिया गया। हालांकि इसके बाद भी कुछ मिनटों तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों को राहत दी गई, जबकि एक बजकर 50 मिनट पर पहुंचे छात्रों को निराश होकर वापिस लौटना पड़ा।

परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे तथा जैमर व पुलिस विभाग की कड़ी निगरानी रखी गई। परीक्षा केंद्र की सभी व्यवस्थाओं के साथ-साथ समस्त परीक्षार्थियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। कांगड़ा में परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र मोहली खानियारा, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र दो ग्राउंड फ्लोर, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला सेंटर दो ओल्ड ब्लाक, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र-एक दूसरा फ्लोर, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला आर्ट्स ब्लाक, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज धर्मशाला, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गल्र्स धर्मशाला, राज्य होटल प्रबंधन संस्थान धर्मशाला, कॉलेज आफ एग्रीकल्चर पालमपुर तथा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भनाला में परीक्षा हुई।

उधर, इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा एडीसी विनय कुमार ने बताया कि जिला के 12 केंद्रों में चार हज़ार 224 उम्मीदवारों ने भाग लिया है। परीक्षा का सही प्रकार से संचालन करवाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया