10 अप्रैल तक करवा सकते हैं परिवार पंजीकरण : जफर इकबाल

 

धर्मशाला, 29 मार्च (हि.स.)। धर्मशाला नगर निगम के तहत आने वाले सभी वार्डों के जो परिवार अपना पंजीकरण नही करवा पाए हैं वह आगामी 10 अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकते हैं। आयुक्त नगर निगम धर्मशाला जफर इकबाल ने बताया कि धर्मशाला नगर निगम के सभी वार्डों में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।

इस कार्य के लिए विभिन्न वार्डों में कैम्प का आयोजन भी किया गया था, परन्तु अब भी जो परिवार रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए है, उनके लिए अंतिम बार 10 अप्रैल तक का समय दिया गया है। ऐसे परिवार परिवार रजिस्ट्रेशन के लिए 1 से 10 वार्ड के लिए गठित टीम के इंचार्ज आकाश के मोबाईल नंबर 9805843438 पर तथा 11 से 17 वार्ड के इंचार्ज अंकेश के मोबाईल नंबर 7807318965 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार रजिस्ट्रेशन के लिए पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार के सदस्यों का विवरण अवश्य दें ताकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया