नगर निगम धर्मशाला के चुनावों को लेकर वार्ड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति

 


धर्मशाला, 05 मई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम धर्मशाला के चुनावों को लेकर वार्ड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने इससे पूर्व कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं विधायक आरएस बाली को चुनाव प्रभारी, अनुराग शर्मा, सांसद एवं जिला अध्यक्ष और देवेंद्र जग्गी, पूर्व महापौर को सह प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह अब पार्टी ने वार्ड स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। वार्ड 1, 6 और 14 वार्ड के लिए केवल पठानिया विधायक/ उप मुख्य सचेतक को जिम्मेदारी दी गई है। वार्ड 2, 3 और 5 के लिए मलेंद्र राणा, विधायक, वार्ड 4, 7 के लिए अजय महाजन, पूर्व विधायक, वार्ड 8 के लिए दिग्विजय मल्होत्रा एससी नगर निगम सदस्य, वार्ड 9 के लिए संजय चौहान, वार्ड 10 और 11 के लिए नरेंद्र मुंगरा, अध्यक्ष (एपीएमसी कांगड़ा), वार्ड 12 के लिए कुलदीप पठानिया, अध्यक्ष, किशोरी लाल, विधायक, वार्ड 13 और 15 के लिए अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, वार्ड 16 के लिए मनोज कुमार, अध्यक्ष, वार्ड 17 के लिए कानूनी सलाहकार डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष और अधिवक्ता विक्रम शर्मा तथा अधिवक्ता विकेश ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मीडिया प्रभारी पुनीत मल्ही, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा बनाया गया है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव विनोद (संगठन) जिंटा ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को 7 मई से अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का कार्यभार संभालना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया