12 दिसंबर को होगा लोक अदालत का आयोजन

 

धर्मशाला, 03 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं अधीनस्थ न्यायालयों में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा स्थित धर्मशाला आर. मिहुल शर्मा ने बताया लोक अदालत में बैंक से संबंधित मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, पूर्व मुकदमेबाजी तथा लंबित मामलों की सुनवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति मुकदमे से पहले संबंधित व्यक्ति या विभाग से समझौता करना चाहता है, तो वह संबंधित कोर्ट में आवेदन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उपमंडलीय विधिक सेवा समितियों के दूरभाष नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताय कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या ऑनलाइन भेजने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 15100 पर काॅल करके भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया