सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप करवा रही विकास कार्य : केवल सिंह पठानिया

 




धर्मशाला, 13 नवंबर (हि.स.)। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत रजोल में 8 लाख 50 हजार रुपये की लागत के रजोल स्थित पशु चिकित्सालय के प्रथम तल और रजोल सहकारी कृषि समिति (सीएएस) 53 लाख 65 हजार से निर्मित भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदढ़ कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस सहकारी कृषि समिति (सीएएस) भवन के स्थापित होने से आसपास की 3 पंचायतो के 2 हजार घरों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्या का सुधार होगा और पशु विकित्सालय से 20 पंचायत के लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में लंबे समय से चली समस्या का समाधान व सुधार होगा ।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्य प्रगति पर हैं जिनका लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रजोल में भी अनेक विकासात्मक कार्य करवाए गए हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि लोगों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि सहकारी कृषि समिति रजोल जोकि पहले 32 लाख का कार्य कर रही थी आज 7 करोड़ के लगभग का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा किसानों को जल्द से जल्द खाद की आपूर्ति समिति द्वारा करवाई जाएगी ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया