आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

 


धर्मशाला, 29 अप्रैल (हि.स.)। धर्मशाला में मई माह में आयोजित होने वाले तीन आईपीएल मैचों के दृष्टिगत जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर माॅक ड्रिल्स आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को ड्रोन इंट्रूजन, एयरस्पेस थ्रेट से संबंधित दूसरी माॅक ड्रिल का आयोजन क्रिकेट स्टेडियम में किया गया।

ईओसी इंचार्ज रोबिन कुमार ने बताया कि अभ्यास के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, स्वयंसेवक, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबद्ध विभागों एवं एजेंसियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। गौरतलब है कि बीते दिन भी इसी तरह से एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया