मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट ने धर्मशाला में पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित किया जनसंपर्क कार्यक्रम

 

धर्मशाला, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक टीम ने मिशन निरंतर मिलाप के अंतर्गत बुधवार को धर्मशाला में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लगभग 85 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों ने भाग लिया और अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सहायता प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने पूर्व सैनिकों की शिकायतों को सुना तथा उनका समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान पेंशन से जुड़े मामलों और स्पर्श से संबंधित विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार ने बताया कि मिशन निरंतर मिलाप का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी शिकायतों का उनके घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया