जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले केवल पठानिया

 


धर्मशाला, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पठानिया ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के युवाओं की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और समर्पण ने न केवल उन्हें एक नई पहचान दिलाई है, बल्कि देश और प्रदेश का गौरव भी बढ़ाया है।

उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि हिमाचल के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

उल्लेखनीय है कि शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया इन दिनों जापान दौरे पर हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया