दो दिवसीय प्रवास पर ज्वालामुखी पंहुचे मुख्यमंत्री, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
धर्मशाला, 20 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सांय कांगड़ा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर ज्वालामुखी पहुंचे। सपडी हेलीपैड पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक संजय रत्न, चेयरमैन कृषि बैंक राम चंद पठानिया, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र मनकोटिया, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, एसडीएम संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
मंगलवार को फतेहपुर में करेंगे मिनी सचिवालय का उद्घाटन
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को प्रवास के दूसरे दिन फतेहपुर में मिनी सचिवालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री फतेहपुर से जम्मू के लिए रवाना होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया