भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को, प्रदेश प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद
धर्मशाला, 09 मई (हि.स.)। धर्मशाला के दाड़ी मेला मैदान में रविवार को भाजपा द्वारा नगर निगम धर्मशाला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, कांगड़ा के विधायक व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं धर्मशाला चुनाव प्रभारी पवन काजल तथा धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश शर्मा व प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु ने बताया कि इस सम्मेलन में भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा तथा नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया