धर्मशाला भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल दो पदाधिकारियों को किया पदमुक्त

 

धर्मशाला, 16 मई (हि.स.)।धर्मशाला नगर निगम चुनाव में पार्टी के विरोधी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने में संलिप्त पाए जाने के आरोप में भाजपा मंडल धर्मशाला ने दो पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। पदमुक्त किए गए इन पदाधिकारियों में वार्ड नंबर 10 से बूथ नंबर 17 के 6 कार्यक्रम प्रमुख अतुल भारद्वाज और वार्ड नंबर 4 से बूथ नम्बर 5 के अध्यक्ष राकेश वर्मा शामिल हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मशाला डॉ

विशाल नेहरिया ने यह आदेश जारी करते हुए बताया कि यह दोनों पदाधिकारी अधिकृत भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार नही करने तथा निष्क्रिय रहने व भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध प्रचार प्रसार में संलिप्त रहे जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया