एंटी चिथाना प्रभारियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे किया जागरूक
धर्मशाला, 11 जुलाई (हि.स.)।जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत शनिवार को विभिन्न थाना प्रभारियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया है। इस दौरान थाना प्रभारी भवारना, निरीक्षक गुरूदेव सिंह व थाना प्रभारी पंचरूखी, उप निरीक्षक गोपाल कृष्ण ने अपने अपने थाना क्षेत्र में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें। इसके अलावा साइबर क्राइम व 112 आपातकालीन हेल्पलाईन के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। भविष्य में भी थाना क्षेत्र में आने वाली सभी पंयायतों व स्कूलों इत्यादि में भी इस तरह के कार्यक्रम आय़ोजित किये जायेगें।
इस अवसर पर लोगों को वर्तमान वर्षा ऋतु के दृष्टिगत सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया। उन्होंने लोगों से स्वयं, अपने परिवार के सदस्यों, आम जनता तथा बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी नदियों, नालों एवं अन्य जल स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि अचानक जलस्तर बढ़ने अथवा बाढ़ जैसी परिस्थितियों के कारण होने वाली जान-माल की हानि से बचा जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया