प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार : केवल सिंह पठानिया
धर्मशाला, 01 मार्च (हि.स.)।
प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी तरह के शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया है जिसके सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। यह विचार उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहे।
उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में छात्र जीवन का समय ऐसा समय होता है जो हमारे जीवन के भविष्य की दिशा को बनाने का काम करता है। उन्होंने कहा यह समय हमारी मेहनत करने का समय होता है जो छात्र इस समय का सदुपयोग करते हैं कठिन परिश्रम करते हैं उनका भविष्य उज्जवल बनता है उन्होंने कहा वह स्वयं एवं छात्र राजनीति से निकलकर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं वे स्वयं खिलाड़ी बेहतर रहे हैं। उन्होंने सभी से छात्रों से छात्र जीवन में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा प्रदेश की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा को इंग्लिश मीडियम करना, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों को खोलने का निर्णय और प्रदेश में स्कूल सीबीएसई करने का निर्णय प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा इस महाविद्यालय को ऑनलाइन सबोर्डिनेट परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र बनाया जाए इसके लिए वह कार्य करे रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय में 2.5 लाख की लागत से नवनिर्मित जिम का उद्घाटन भी किया। उन्होंने महाविद्यालय में टेबल टेनिस खोलने की भी घोषणा की।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया