जमा दो के तीनों संकायों की ओवरऑल मेरिट सूची में अंशित कुमार बने टॉपर
धर्मशाला, 04 मई (हि.स.)। धर्मशाला द्वारा जारी यह ओवरऑल मेरिट सूची है, जिसमें मार्च-2026 की 12वीं परीक्षा के सभी संकायों के टॉप-10 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। मेरिट सूची में कांगड़ा के अंशित कुमार ने 496 अंक (99.2 फीसदी) प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान पर दो छात्राएं रहीं कांगड़ा की शायला कश्यप और सिरमौर की आरुषि, जिन्होंने 495 अंक (99 फीसदी) प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर कांगड़ा की शाम्या बरजात्या (98.8 फीसदी) रही हैं।
चतुर्थ स्थान पर ऊना की संचिता धीमान, हमीरपुर के ओम स्वरूप और बिलासपुर की गौरी शर्मा ने 493 अंक (98.6फीसदी) के साथ संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया। पंचम स्थान (98.4 फीसदी) पर सोलन की तमन्ना शर्मा, कांगड़ा के नितिन कुमार, मंडी की प्रकृति और ऊना की वैशाली ठाकुर रहे। षष्ठम स्थान (98.2 फीसदी) पर कई विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें ऊना की यशस्वानी चौहान, शवेता, श्रेय ठाकुर और कृषिका, चंबा की तनुजा कुमारी और ओमपाल, हमीरपुर के अक्ष शर्मा और रिधिमा ठाकुर, कांगड़ा के अयान, मानश्वी भारद्वाज और स्माइल खान, शिमला की गरिमा तथा कांगड़ा की रिया दीवान शामिल हैं।
सप्तम स्थान (98 फीसदी) पर कुल्लू की त्रिशा ठाकुर, चंबा के नितिन राणा, मंडी की कोमल और जतिन कुमार, बिलासपुर की देवांगी, ऊना की अनीशा अत्री और शौर्य भारद्वाज तथा सिरमौर के आरव शर्मा रहे। अष्टम स्थान (97.8 फीसदी) पर हमीरपुर की रिधिमा शर्मा और मौली ठाकुर, ऊना की अंशिका ठाकुर और आशुतोष कुमार, कांगड़ा के रिपांशु चौधरी, अंजलि, मुस्कान और आकर्षिता, सिरमौर की समृद्धि और रुचिका, कुल्लू की ज्योति तथा सोलन की निकिता शर्मा, जाह्नवी और प्राची मलासी शामिल हैं।
नवम स्थान (97.6 फीसदी) पर मंडी की इशिता, अपूर्वा, शिवानी, समीक्षा, पूनम ठाकुर और नेहा देवी, ऊना की मुस्कान ठाकुर, कांगड़ा के अक्षिमा पठानिया, रितिका पठानिया, आकृति भारद्वाज, अनिकेत शर्मा और रिधिमा, बिलासपुर के शिवम शर्मा, हमीरपुर की शगुन ठाकुर और श्रद्धा शर्मा तथा चंबा की अन्वी रहीं। दशम स्थान (97.4 फीसदी) पर बिलासपुर की तेजस्विनी शर्मा और मुस्कान शर्मा, कांगड़ा की गुंजन और इष्टा, हमीरपुर की कनिका राणा, मंडी की पायल और मेहक कपूर, शिमला की अनन्या गुप्ता और मालविका, ऊना की राधिका शर्मा, कुल्लू की स्नेहा तथा चंबा के कपिल ठाकुर ने स्थान प्राप्त किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया