जैवविविधता व पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ पौधों के महत्व पर की चर्चा

 


मंडी, 20 सितंबर (हि.स.)। कालरू कॉयथ फाऊंडेशन के अंतर्गत बनाए गए गार्डन क्लब की पहली बैठक कला ग्राम, लोअर पंजैहठी में आयोजित की गई। जिसमें गाईन क्लब के संगठन के पश्चात की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई तथा आगामी रूपरेखा पर विचार विमर्श हुआ । पहली बैठक में डा. लतेश कपूर ने सदस्यों का स्वागत किया तथा गार्डन क्लब के थीम डाउन टू अर्थ से अवगत करवाया।

चर्चा की शुरुआत उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने-अपने घरों व घर की छतों पर लगाए गए पौधों से हुई। चर्चा का विषय जैवविविधता व पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए पेड़ पौधों के महत्व का रहा । तत्पश्चात फाऊंडेशन के अन्तर्गत नील तारा मात्री निलय परिसर में पौधों की नर्सरी की स्थापना तथा उसमें औषधीय गुणों वाले पौधों को विकसित करने की बात की गई । वहीं भूमि के चयन के लिए परिसर का अवलोकन किया गया। भूमि चयन हेतु परिसर में कार्य कर रहे बन्नों व लाल देवा ने सहायता प्रदान की । वहीं पर नगर निगम की पार्षद सरिता हांडा व लतेश कपूर ने बेल पत्र के पौधे पौधारोपण किया। इसके अलावा साहित्यकार पौमिला ठाकुर द्वारा प्रदान किए गए मधुमालती के पौधों का अर्चना कपूर व राकेश कपूर के द्वारा रोपण किया गया। इसके अलावा दलीप सिंह अरोड़ा व ज्योति अरोड़ा ने परिसर में लगे हुए पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा नीम का पौधा लगाने के लिए कहा । सभी सदस्यों को परिसर में लगे लैमन ग्रास पौधे की पतियों को निकाल कर लेमन ग्रास टी बनाकर परोसी गई। फाऊंडेशन के संस्थापक राकेश कपूर ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा