राजेश धर्माणी 27 को बड़ू में करेंगे मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ

 


हमीरपुर, 25 जून (हि.स.)। बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू, हमीरपुर में शनिवार 27 जून को मैगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कॉरपोरेट सेक्टर की कई बड़ीं कंपनियां युवाओं के इंटरव्यू लेंगी।

सिटी ग्रुप एवं सीटी यूनिवर्सिटी द्वारा बहुतकनीकी महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस मैगा जॉब फेयर का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजेश धर्माणी शनिवार सुबह करीब 11 बजे बहुतकनीकी महाविद्यालय के परिसर में पहुंचेंगे। मैगा जॉब फेयर के शुभारंभ के बाद दोपहर करीब एक बजे वह अपने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के लिए रवाना हो जाएंगे।

सिटी ग्रुप से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ू में आयोजित होने वाले मैगा जॉब फेयर में 25 से अधिक कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेंगी तथा चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला