नादौन में हैल्परों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 5 दिसंबर को

 


हमीरपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में नियमित एवं कंपनी रोल के आधार पर हैल्परों के 100 पदों को भरने के लिए 5 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास और किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 25 वर्ष तक के युवा पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 12,900 रुपये मासिक वेतन के अलावा 750 रुपये का भत्ता और डबल ओवरटाइम भत्ता भी मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला