इंटेक ने मंडी की आराध्या को सौंपी अखिल भारतीय स्तर की ट्राफी
मंडी, 25 सितंबर (हि.स.)। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज मंडी अध्याय ने अखिल भारतीय स्तर की विजेता छात्रा को द्व्राफी भेंट की। इंटेक मंडी चेप्टर की ओर से शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामनगर की नवम कक्षा कि छात्रा आराध्य को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित पर्यावरण से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता में क्षेत्रीय विजेता के लिए नई दिल्ली से भेजी गई ट्रॉफी भेंट की।
इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 12000 से भी अधिक छात्र व छात्रओं ने भाग लिया था।
आराध्या द्वारा क्षेत्रीय विजेता घोषित किया जाना न केवल स्वामी विवेकानंद स्कूल के लिए गर्व की बात है बल्कि मंडी जिला को भी सम्मान मिला है आराध्य को यह ट्रॉफी इंटैक के संयोजक नरेश मल्होत्रा, सह संयोजक अनिल वरिष्ठ सदस्य कमल कांत शर्मा प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलरिया की उपस्थिति में प्रदान की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा