इंटैक की ओर से राष्ट्रीय विरासत प्रश्नोत्तरी आयोजित
मंडी, 27 सितंबर (हि.स.)। भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटैक ने छात्रों के लिए राष्ट्रीय विरासत से संबंधित विषयों पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें मंडी नगर व ग्रामीण क्षेत्र के 9 स्कूलों के लगभग 90 छात्रों व छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामनगर की सानवी और यक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरा स्थान इसी स्कूल की आराध्य और दृष्टि ने प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता दो हिस्सों में आयोजित की गई पहले विषय में छात्रों ने लिखित प्रश्नों का उत्तर दिया और उनमें से दो दो, छात्रों की चार टीमों ने मौखिक प्रतियोगिता में भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि मंडी नगर निगम के उप महापौर जितेंद्र शर्मा थे। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए इंटैक के कौन विनर नरेश मल्होत्रा ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देश प्रदेश की विरासत के संरक्षण के आवश्यकता की जानकारी प्राप्त करना तथा इस बारे में समय-समय पर उचित कार्रवाई करना है। मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को वितरित किए।
मुख्य अतिथि जितेंद्र शर्मा ने कहा कि नगर निगम इंटैक के कार्यों का हमेशा समर्थन करता रहेगा।
भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर के को कन्वीनर अनिल शर्मा ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि स्कूली छात्र बड़े होकर हमारी विरासत के बचाव के लिए समाज के सभी वर्गों को प्रेरित करेंगे। ल
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा