उद्योग मंत्री 22 व 23 को रहेंगे सिरमौर के प्रवास पर

 

नाहन, 21 नवंबर (हि.स.)।उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 और 23 नवंबर को सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 22 नवम्बर को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में दोपहर 12:00 बजे नागर कोटी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का विधिवत शुभारंभ करेंगे। तदोपरांत अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे।

उद्योग मंत्री 23 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे चांदनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की आधारशिला रखेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर