स्वतंत्रता दिवस पर 433 दोषसिद्ध कैदियों को सजा में रियायत, तीन कैदी होंगे रिहा
शिमला, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कानून के तहत पात्र दोषसिद्ध कैदियों को उनकी सजा में नियमानुसार रियायत प्रदान की है। प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कुल 1,025 दोषसिद्ध कैदियों में से 433 कैदियों को सजा में छूट का लाभ पाने के लिए पात्र पाया गया है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पात्र कैदियों को लागू कानून और निर्धारित नियमों के अनुसार उनकी सजा में रियायत दी गई है। इस निर्णय के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन कैदियों की जेल से रिहाई भी होगी।
प्रवक्ता ने कहा कि सजा में यह रियायत निर्धारित कानूनी प्रावधानों और नियमों के अनुरूप प्रदान की गई है। सरकार द्वारा पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले दोषसिद्ध कैदियों को ही इस लाभ के दायरे में शामिल किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला