हिमाचल में दो आईएएस अधिकारियों को लगाया निचार और कोटखाई में एसडीएम

 


शिमला, 12 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। दिव्या यादव को किन्नौर जिले के निचार और डॉ. मनु वर्मा को शिमला जिले के कोटखाई में एसडीएम लगाया गया है। दोनों अधिकारी वर्ष 2024 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इनकी तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

इसके तहत दिव्या यादव निचार में एसडीएम के पद पर तैनात होंगी। वह इससे पहले तैनाती की प्रतीक्षा कर रही थीं। उनके पद संभालने के बाद इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं एचपीएएस अधिकारी नेहा नेगी को कार्यभार से मुक्त किया जाएगा।

इसी तरह डॉ. मनु वर्मा को शिमला जिले के कोटखाई में एसडीएम नियुक्त किया गया है। वह भी नई तैनाती के आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके पद संभालने के बाद कोटखाई एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एचपीएएस अधिकारी गुरमीत ग्यालछेन नेगी को इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा