तकनीकी विविः स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया और एक्स सर्विसमैन कोटे वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच
हमीरपुर, 09 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बीएससी एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, एमसीए, एमएससी भौतिकी विज्ञान की काउंसलिंग के लिए स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया और एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच हुई। तकनीकी विवि हमीरपुर की दस्तावेज जांच समिति के सदस्यों ने स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया और एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया, जिसके आधार पर ये अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे।
तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बीएससी एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, एमसीए, एमएससी भौतिकी विज्ञान में स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया और एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत सीट लेने वाले अभ्यर्थियों की जांच की गई है। दस जुलाई को बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग में स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया और एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में होगी।
इसके अलावा बी आर्क, बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री), बीटेक (लेटरल एंट्री), एमटेक और एम फार्मेसी में स्पोर्ट्स, बैकवर्ड एरिया और एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के संबंधित दस्तावेज 27 जुलाई को जांच किए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला