तकनीकी विविः खाली सीटें के संबंधित शिक्षण संस्थान में होगी स्पॉट काउंसलिंग

 

हमीरपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी फार्मेसी सहित अन्य विषयों में लेटरल और डायरेक्ट एंट्री की खाली सीटों को भरने के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। जिस संस्थान में सीटें खाली रही हैं, वहां पर ही स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। सीटों का आवंटन जमा दो की मेरिट के आधार पर होगा। वहीं, इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में बीटेक सीएसई की नौ सीटें के लिए स्पॉट काउंसलिंग प्रक्रिया 26 अगस्त को सुबह दस बजे से शुरू होगी। नौ सीटें में एक सीट ईडब्ल्यूएस श्रेणी की शामिल है। इसके अलावा एमएससी भौतिकी, पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग, एमबीए पर्यटन, एमटेक सीएसई और बीएचएमसीटी की खाली सीटों के लिए 25 अगस्त तक प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा तकनीकी विवि से संबंधित शिक्षण संस्थानों में बीटेक, बी फार्मेसी (लेटरल व डायरेक्ट एंट्री) की स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा जारी किया गया है, जो संबंधित शिक्षण संस्थान और तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि जिस शिक्षण संस्थान में सीटें खाली रही हैं, वहां पर ही स्पॉट काउंसलिंग होगी। स्पॉट काउंसलिंग से संबंधित डिटेल अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला