तकनीकी विवि ने मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
हमीरपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने परिसर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी विवि के उपकुलसचिव सुरेंद्र शर्मा और परियोजना अधिकारी अमित ठाकुर ने की। उन्होंने तिरंगा फहराया और सुरक्षा टुकड़ी की सलामी ली। उपकुलसचिव कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद भारत ने अनेक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। हम सभी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, जो युवाओं को सही दिशा देने का आधार है। उन्होंने सभी से अपने कार्य में बेहतर योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही पूरी ईमानदारी के साथ कार्य को गति देनी चाहिए। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर तकनीकी विवि के अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला