तकनीकी विविः जमा दो की मेरिट के आधार पर आज आवंटित होगी बीटेक की सीटें

 


हमीरपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर पहली अगस्त को बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) के पांचवें चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में जमा दो की मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित करेगा। पहले चार चरण की काउंसलिंग में एचपीसीईटी की मेरिट के आधार और उसमें पहले दो चरण में जेईई मेन के आधार बीटेक की सीटें आवंटित की गई है।

तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बी आर्क के दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में भी एक अगस्त को नाटा की मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएगी। इसके अलावा एमटेक (सभी ब्रांच) की दूसरे चरण की काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही होगी, जहां एमटेक के कोर्स चलते हैं। एमटेक की दूसरे चरण की काउंसलिंग ऑफलाइन होगी। अभ्यर्थी उपरोक्त काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला