स्टाफ नर्स का संशोधित फाइनल परिणाम घोषित, 308 अभ्यर्थियों का चयन

 

हमीरपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) पोस्ट कोड-25026 के फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन किया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों का फाइनल परिणाम 24 जून को घोषित कर दिया गया था, लेकिन सब कैटेगरी के कुछ उम्मीदवारों द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा न करवाने पर इन्हें सामान्य वर्ग में शामिल करते समय कुछ तकनीकी गलती के कारण फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन करना पड़ा है।

संशोधित परिणाम में 308 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 2-2 पद खाली रह गए हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला