साइंटिफिक असिस्टेंट का फाइनल परिणाम घोषित

 

हमीरपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने साइंटिफिक असिस्टेंट (डिजिटल फॉरेंसिक) के एक पद को भरने के लिए पोस्ट कोड-25021 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस पद के लिए कुल 67 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 32 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 4 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 7 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद इस पद के लिए अंशुल शर्मा का चयन किया गया है। सचिव ने बताया कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला