जेबीटी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 7 जुलाई से

 

हमीरपुर , 01 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जेबीटी पोस्ट कोड-25004 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 7 जुलाई से आरंभ की जा रही है। इसका शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला