सीबीएसई स्कूलों में अध्यापकों के 894 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
Apr 16, 2026, 21:34 IST
हमीरपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सीबीएसई स्कूलों में अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 894 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन स्कूलों में राजनीतिक शास्त्र के 95, समाज शास्त्र 108, अर्थशास्त्र 86, मनोविज्ञान 114, कंप्यूटर 118, फाइन आर्ट 118, लोक प्रशासन 78 और फिजिकल एजूकेशन टीचर के 177 पद भरे जाएंगे।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर लिंक 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर 14 मई रात 11ः59 बजे तक खुला रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला