हिमाचल में अगले साल 9 एचएएस सहित 22 अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

 


शिमला, 25 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में अगले साल प्रशासनिक और सचिवालय सेवा के कुल 22 अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) के नौ अधिकारी और हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा (एचपीएसएस) के 13 अधिकारी शामिल हैं। एचपीएसएस के 13 अधिकारियों में आठ मिनिस्ट्रियल स्टाफ कैडर और पांच पर्सनल स्टाफ कैडर से हैं। इस सम्बंध में जारी अधिसूचना में सभी अधिकारियों के पद और सेवानिवृत्ति की तारीख दी गई है।

एचपीएएस अधिकारियों में शिमला के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्ञान सागर नेगी 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव और जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. विकास सूद 30 नवंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, शिमला के अतिरिक्त निदेशक नीरज गुप्ता 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में अतिरिक्त आयुक्त (लीड एजेंसी/सड़क सुरक्षा) सूरी दास नेगी 30 अप्रैल 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

राज्य सूचना आयोग हिमाचल प्रदेश की सचिव चेतना खडवाल 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगी। मंडी में सहायक आयुक्त एवं उपायुक्त के सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह पाटियाल 30 नवंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त निदेशक सुरिंदर सिंह राठौर 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। हमीरपुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और उपायुक्त के सहायक आयुक्त संजीत सिंह 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

मंडी जिले के चच्योट स्थित गोहर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) देवी राम 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

सचिवालय सेवा के मिनिस्ट्रियल स्टाफ कैडर में परिवहन विभाग के उप सचिव और उपमुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव पुनीत सेठ 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। उप सचिव (एसए) वंदना 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत्त होंगी।

वित्त विभाग के अवर सचिव राजेश गौतम 31 अक्तूबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। आरपीजी विभाग की अवर सचिव अंजना शर्मा 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगी। पशुपालन विभाग के अवर सचिव नारायण सिंह 31 मई 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

उद्योग विभाग के अवर सचिव रमेश चंद 30 अप्रैल 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। शिक्षा विभाग के अवर सचिव हेम सिंह 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अवर सचिव ओम प्रकाश 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। उनके पास विधायी मामलों से संबंधित विभाग के अवर सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी है।

पर्सनल स्टाफ कैडर में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष कार्यालय के प्रधान निजी सचिव उमेश जसवाल 31 जुलाई 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री के कार्यालय के प्रधान निजी सचिव राजेश भारद्वाज 30 अप्रैल 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान निजी सचिव सरोज सिंह 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। उपमुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव अलाउद्दीन मोहम्मद 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। कृषि एवं पशुपालन मंत्री के कार्यालय के विशेष निजी सचिव नरेंद्र सिंह 30 जून 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा