हिमाचल में 33 मेडिकल ऑफिसरों की तैनाती, पांच दिन में संभालना होगा कार्यभार
शिमला, 14 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 33 मेडिकल ऑफिसरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें पीजी पूरी करने, सीनियर रेजिडेंसी पूरी करने और पीजी छोड़ने वाले डॉक्टर शामिल हैं। इनकी तैनाती प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, क्षेत्रीय अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में की गई है।
विभाग ने सभी संबंधित डॉक्टरों को आदेश जारी होने के पांच दिन के भीतर निर्धारित संस्थान में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्हें उचित माध्यम से विभाग को अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजनी होगी। ये आदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव आशीष सिंहमार की ओर से जारी किए गए हैं।
आदेश के अनुसार डॉ. निखिल चौधरी को जेरियाट्रिक मेडिसिन में पीजी पूरी करने के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा, कांगड़ा में तैनात किया गया है। डॉ. गीतांक्षी गोपाल घाबरू को सर्जरी में पीजी के बाद सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है। डॉ. उदित शुक्ला को जेरियाट्रिक मेडिसिन में पीजी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की, सोलन में तैनाती दी गई है।
डॉ. आयुष वशिष्ठ को माइक्रोबायोलॉजी में पीजी के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा में तैनात किया गया है। डॉ. अपूर्वा चौहान को ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में पीजी के बाद अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशियलिटीज, चमियाना, शिमला भेजा गया है।
डॉ. अदिति अवस्थी को एनेस्थीसिया में पीजी के बाद सिविल अस्पताल पालमपुर और डॉ. तनु शर्मा को रेडियोथेरेपी एवं क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी में पीजी के बाद डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तैनाती मिली है। डॉ. दीक्षा ठाकुर को मेडिसिन में पीजी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर, मंडी में तैनात किया गया है।
डॉ. देवयानी शर्मा को एनेस्थीसिया में पीजी के बाद जोनल अस्पताल धर्मशाला भेजा गया है।
डॉ. रोहित वर्मा को त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात किया गया है। डॉ. अजय कुमार को पैथोलॉजी में पीजी के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया है। डॉ. अनमोल शर्मा को मनोचिकित्सा में पीजी के बाद सिविल अस्पताल रोहड़ू, शिमला में तैनाती दी गई है।
डॉ. नितिन पाटियाल को फार्माकोलॉजी में सीनियर रेजिडेंसी पूरी करने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात किया गया है। डॉ. तरनप्रीत कौर को फिजियोलॉजी में पीजी के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है।
डॉ. लोकेश अत्री को बाल रोग में पीजी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता, बिलासपुर में तैनाती मिली है। डॉ. ट्विंकल सूद को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सीनियर रेजिडेंसी पूरी करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोली, ऊना भेजा गया है।
डॉ. शिफा माजिद को रेस्पिरेटरी मेडिसिन में पीजी के बाद डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन में तैनात किया गया है। डॉ. साक्षी को पीजी छोड़ने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, किन्नौर में तैनाती दी गई है। डॉ. सुरंजन देव को कम्युनिटी मेडिसिन में पीजी के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय किन्नौर में जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त डॉ. तनुजा कैस्थ को सिविल अस्पताल कोटखाई, डॉ. चंदर वीर को सिविल अस्पताल रोहड़ू, डॉ. आयुषी दत्ता को सिविल अस्पताल पालमपुर और डॉ. सिद्धांत नेगी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा