हिमाचल लोक भवन में ‘एट होम’ का आयोजन
शिमला, 15 अगस्त (हि.स.)। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल लोक भवन में ‘एट होम’ का आयोजन किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर उपस्थित थे। लेडी गर्वनर बिंदु गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, विधायक बलबीर सिंह वर्मा, विभिन्न आयोगों, बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान एवं उप-महापौर उमा कौशल, विश्वविद्यालयों के कुलपति, केन्द्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारी, शहर के प्रबुद्ध नागरिक, पूर्व सैनिक तथा गणमान्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा