हिमाचल सरकार ने 9 एचएएस अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार

 


शिमला, 26 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने नौ एचएएस अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से जनहित में लागू होगी। आदेश शनिवार देर शाम प्रधान सचिव (कार्मिक) एम. सुधा देवी की ओर से जारी किए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार जिला सोलन में सहायक बंदोबस्त अधिकारी के पद पर कार्यरत नरेंद्र कुमार-2 को जिला सोलन के अर्की में सहायक बंदोबस्त अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिमला के चौपाल में एसडीएम हेम चंद वर्मा को जिला शिमला के कुपवी के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हमीरपुर में एसडीएम संजीत सिंह को जिला हमीरपुर के उपायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

शिमला (ग्रामीण) में एसडीएम मनजीत शर्मा को जिला शिमला के उपायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिला हमीरपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के पद पर कार्यरत राजीव ठाकुर को नगर निगम हमीरपुर के संयुक्त आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

केलांग में एसडीएम व परियोजना निदेशक, डीआरडीए के पद पर कार्यरत कुनिका एकर्स को जिला लाहौल एवं स्पीति के उदयपुर के एसडीएम के साथ केलांग में उपायुक्त, लाहौल एवं स्पीति के सहायक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जिला बिलासपुर में एसडीएम के पद पर तैनात राज कुमार-2 को जिला बिलासपुर के उपायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, एसएलएयू, एनएचएआई मुख्यालय बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिमला के जुब्बल में एसडीएम गुरमीत ग्यालछेन नेगी को जिला शिमला के कोटखाई के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिला सिरमौर के शिलाई में एसडीएम जस पाल को जिला सिरमौर के कफोटा के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा