पशुपालन विभाग में आठ वरिष्ठ अधिकारी सहायक निदेशक हुए नियुक्त
शिमला, 16 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए बड़े फेरबदल किए हैं। पशुपालन विभाग में कई वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारियों को सहायक निदेशक के पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पशुपालन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न जिलों में सुचारू कामकाज के लिए 8 वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारियों को सहायक निदेशक के रूप में तैनात किया गया है। इनमें डा. रविंद्र कुमार सहायक निदेशक लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट, परेल (जिला चंबा), डा. राजीव कुमार मैहता सहायक निदेशक (पी) उप निदेशक कार्यालय पशुपालन नाहन (सिरमौर), डा. भरत भूषण करकेड़ा सहायक निदेशक सीमन स्टेशन आदुवाल (जिला सोलन), डा. घनश्याम भूपाल सहायक निदेशक (एक्सटैंशन) उप निदेशक कार्यालय, पशुपालन मंडी, डा. अमिताभ ठाकुर सहायक निदेशक (पी) उप निदेशक कार्यालय, पशुपालन चंबा, डा. राजेश कुमार राणा सहायक निदेशक (पी) उप निदेशक कार्यालय, पशुपालन धर्मशाला (कांगड़ा), डा. अशोक कुमार सहायक निदेशक सीमन बैंक ज्यूरी (जिला शिमला), डा. गणेश सहायक निदेशक (एक्सटैंशन) उप निदेशक कार्यालय, पशुपालन नाहन (सिरमौर) में तैनाती दी है।
इसके अतिरिक्त प्रशासनिक आदेशों के तहत सहायक निदेशक (पी) डा. गौरव महाजन का तबादला जिला चंबा से बदलकर उप निदेशक पशुपालन कार्यालय धर्मशाला (कांगड़ा) में सहायक निदेशक (एक्सटैंशन) के रूप में किया गया है। इन सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए कार्यभार संभालने और विभाग को कार्यग्रहण रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा